CG CRIME : जशपुर में गांजा तस्करी पर बड़ा प्रहार: 76 किलो से ज्यादा गांजा जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu
CG CRIME

CG CRIME : जशपुर : जशपुर पुलिस ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तुमला थाना क्षेत्र में 76 किलो 940 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। इस मामले में एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो कार और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 49 लाख 17 हजार रुपये आंकी गई है।

CG CRIME : पुलिस को 23 अप्रैल की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा से दो कारों में गांजा तस्करी कर लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर दोनों संदिग्ध वाहनों को रोका और तलाशी के दौरान कारों से कई बोरियों में पैक गांजा बरामद किया।

CG CRIME : पूछताछ में आरोपियों ने उड़ीसा से गांजा लाने की बात स्वीकार की है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *