इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात से चोरी गया करीब ₹4 करोड़ 80 लाख मूल्य का सोना बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 4 किलो 800 ग्राम सोने के आभूषण जब्त किए गए हैं।
Read More : पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोषों की मौत, सपा नेताओं ने कहा- जख्म ताजा हैं, मैच का बहिष्कार जरूरी
मिली जानकारी के अनुसार, यह सोना अहमदाबाद स्थित अंकित गोल्ड ज्वेलर्स के संचालक का था। व्यापारी का मैनेजर और ड्राइवर इसे व्यापारिक उद्देश्य से इंदौर लेकर आए थे, ताकि यहां के व्यापारियों को दिखाया जा सके।
लेकिन इस दौरान मैनेजर एक सैलून चला गया और उसी समय मौका पाकर ड्राइवर मसरू रबारी सोने से भरे दो बैग लेकर गाड़ी समेत फरार हो गया। इस वारदात में राजस्थान का कुख्यात अपराधी प्रेमपाल सिंह देवड़ा भी शामिल था।
Read News : उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने से तबाही, थराली में तीन लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
जैसे ही घटना की जानकारी मिली, इंदौर क्राइम ब्रांच ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर गुजरात में दबिश दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया पूरा सोना भी बरामद कर लिया।
Read News : Panna News : शिक्षक का ‘क्लासरूम’ में आराम, बच्चों का भविष्य खतरे में: पन्ना में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल
भरोसे का ग़लत फायदा
बताया जा रहा है कि आरोपी मसरू रबारी व्यापारी का पुराना भरोसेमंद कर्मचारी था। इसी भरोसे के चलते व्यापारी ने करोड़ों का सोना इंदौर भेजा था, लेकिन उसने साथी अपराधी के साथ मिलकर इस बड़ी चोरी को अंजाम दिया।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि इस वारदात में और कोई व्यक्ति या गिरोह शामिल है या नहीं।









