तखतपुर, बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन गौ हत्या और मांस बिक्री मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने गौमांस खरीदा और खाया था। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। यह पहली बार है जब बेचने वालों के साथ-साथ खरीदारों पर भी कार्रवाई की गई है।
Read News : कोकिलाबेन अंबानी की तबीयत बिगड़ी, एयरलिफ्ट करके मुंबई के अस्पताल में भर्ती
जन्माष्टमी के दिन, तखतपुर के मिशन कंपाउंड इलाके में गौ हत्या और मांस बेचने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा था। पुलिस ने मौके से संजय खेस और शाऊल मसीह को गौमांस के साथ पकड़ा था और उन्हें तुरंत जेल भेज दिया गया था।
इस घटना के बाद, हिंदू संगठन और गौ-रक्षकों ने लगातार प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि सिर्फ गौ हत्या करने वालों पर ही नहीं, बल्कि मांस खरीदने और खाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों के बढ़ते दबाव के बाद, पुलिस ने अपनी जाँच तेज की और मुख्य आरोपियों से पूछताछ की। पूछताछ में तीन खरीदारों के नाम सामने आए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
Read News : कोकिलाबेन अंबानी की तबीयत बिगड़ी, एयरलिफ्ट करके मुंबई के अस्पताल में भर्ती
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम:
- राजेंद्र लहरे (45), निवासी कॉलेजपारा
- किशोर कुमार मसीह (56), निवासी मिशन कंपाउंड
- लीना मसीह उर्फ कलो आंटी (47), निवासी मिशन कंपाउंड









