नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने इस जानकारी को X (पूर्व ट्विटर) पर साझा किया।
Had a very good conversation with my friend President Macron. Exchanged views on efforts for peaceful resolution of conflicts in Ukraine and in West Asia. Reaffirmed our commitment to further strengthen the India-France strategic partnership.@EmmanuelMacron
— Narendra Modi (@narendramodi) August 21, 2025
पीएम मोदी ने लिखा कि उनके और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच “बहुत अच्छी बातचीत हुई।” दोनों नेताओं ने यूक्रेन और पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान के प्रयासों पर विचार साझा किए। पीएम मोदी ने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।









