UP NEWS : उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती को ‘मम्मी-मम्मी’ कहकर संबोधित करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर प्रकाश कुमार उर्फ ‘पुनीत सुपर स्टार’ के खिलाफ गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाने में FIR दर्ज की गई है। बसपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र मोहित की शिकायत के बाद कार्रवाई की गई। वीडियो में मायावती की फोटो का उपयोग कर अपमानजनक संबोधन किए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नाराजगी फैल गई थी।
UP NEWS : प्रकाश कुमार ने विवाद बढ़ने पर इंस्टाग्राम पर माफी मांगी और कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने का भरोसा दिया। आरोपी के खिलाफ आई ऐक्ट 2008 की धारा 66E और बीएनएस की धारा 356(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

