MP TOP 5 BREAKING : मछली परिवार की हवेली पर बुलडोजर, कटनी में खनिज कॉन्क्लेव…समेत एमपी की सुबह की 5 बड़ी खबरें

MP TOP 5 BREAKING :

1. कटनी में 23 अगस्त को खनिज कॉन्क्लेव
कटनी में 23 अगस्त को खनिज सम्मेलन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। एमपी क्रिटिकल मिनरल्स की नीलामी कर नीति लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है। प्रदेश में अवैध खनन रोकने के लिए 41 एआई आधारित ई-चेकपोस्ट तैयार हो रहे हैं।

2. डल झील पर खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल
21 से 23 अगस्त तक डल झील पर देश का पहला खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल होगा। इसमें 36 राज्यों-केन्द्र शासित प्रदेशों से 400 खिलाड़ी भाग लेंगे। मध्यप्रदेश के 44 खिलाड़ी रोइंग और कायकिंग-केनोइंग में दमखम दिखाएंगे।

3. CM मोहन यादव का व्यस्त कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसमें अमृत 2.0 परियोजना का भूमि पूजन, स्वर्गीय बाबूलाल गौर की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि, स्थापना दिवस की तैयारी समीक्षा और जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक शामिल है।

4. RTO पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा पर शिकंजा
आयकर विभाग ने सौरभ शर्मा और उसके सहयोगियों की संपत्तियां पहले ही अटैच कर दी थीं। अब रिश्तेदारों की संपत्तियों की भी जांच हो रही है। रिश्तेदारों के नाम पर खरीदी गई जमीन और प्रॉपर्टी को अटैच करने की तैयारी है।

5. मछली परिवार की हवेली पर बुलडोजर
भोपाल के कोकता इलाके में कुख्यात मछली परिवार की हवेली पर आज प्रशासन बुलडोजर चलाएगा। पिछली बार कार्रवाई आखिरी समय पर रुक गई थी। इस बार प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories