CM Rekha Gupta Attacked : मुख्यमंत्री पर 80 सेकेंड तक हमला करता रहा राजेश, थप्पड़ मारे, बाल पकड़े, असल में क्या हुआ? पढ़िए हमले की इनसाइड स्टोरी

Sanjay Sahu
CM Rekha Gupta Attacked

CM Rekha Gupta Attacked : नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ। गुजरात से आए एक व्यक्ति राजेश खिमजी ने सीएम पर हाथ उठाया, थप्पड़ मारा, बाल खींचे और धक्का भी दिया। बताया जा रहा है कि करीब 80 सेकंड तक वह लगातार हमला करता रहा और सुरक्षाकर्मी उसे पकड़ने की कोशिश करते रहे।

CM Rekha Gupta Attacked :पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथ, कंधे और सिर में चोटें आई हैं। मेडिकल जांच कराई जा रही है। मंत्री ने बताया कि आरोपी ने 24 घंटे से सीएम की रेकी की थी। वह उनके शालीमार वाले घर तक पहुंचा था और सिविल लाइंस इलाके में रात भी गुजारी थी। जैसे ही मौका मिला, उसने मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया।

CM Rekha Gupta Attacked :प्रवेश वर्मा ने बताया कि आरोपी ने सीएम के बाल पकड़ लिए थे और काफी देर तक छोड़ा नहीं। सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने बड़ी मुश्किल से छुड़वाया। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस जांच कर रही है कि हमलावर की असल मंशा क्या थी।

 

READ MORE : Jabalpur News : सूने मकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक – पीड़ित परिवार ने रंजिश में आगजनी का लगाया आरोप

 

CM Rekha Gupta Attacked :हमले के बाद भी मुख्यमंत्री का हौसला कमजोर नहीं हुआ। मंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य लाभ लेने की गुजारिश की, लेकिन सीएम ने कहा कि वह जनसंपर्क और जनता के लिए काम करती रहेंगी।

CM Rekha Gupta Attacked :आरोपी राजेश खिमजी गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। गुजरात पुलिस भी जांच में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि वह सुप्रीम कोर्ट के कुत्तों से जुड़े फैसले या किसी परिजन के जेल में बंद होने की वजह से नाराज था। फिलहाल दिल्ली पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और आधिकारिक बयान का इंतजार है।

CM Rekha Gupta Attacked :सूत्रों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब सीएम रेखा गुप्ता अपने सरकारी आवास सिविल लाइंस में जनसुनवाई कर रही थीं। आरोपी ने पहले उन्हें कागज दिया और फिर अचानक चिल्लाते हुए थप्पड़ मारने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे दबोच लिया।

CM Rekha Gupta Attacked :पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास कोर्ट के कुछ कागजात मिले हैं। कहा जा रहा है कि उसने सीएम पर पत्थर फेंकने की भी कोशिश की थी। हालांकि उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।

CM Rekha Gupta Attacked : यह घटना सुरक्षा में बड़ी चूक मानी जा रही है। गृह मंत्रालय को इसकी जानकारी दे दी गई है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी इतनी सुरक्षा के बीच कैसे पहुंचा, क्या वह अकेला था, क्या पहले उसने जगह की जांच की थी, और क्या यह हमला किसी साजिश का हिस्सा था। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले की जांच जारी है।

 

READ MORE : Lucknow News : वकील ने 29 लोगों पर कराए रेप और SC/ST के झूठे केस, कोर्ट ने अधिवक्ता को सुनाई खौफनाक सजा, 5.10 लाख लगाया जुर्माना

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *