Tikamgarh News : टीकमगढ़/ संतोष कुशवाहा : टीकमगढ़ में कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नवीन साहू ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत राहुल गांधी ने पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग की है नवीन साहू ने कहा कि केंद्रीय संगठन के पर्यवेक्षकों ने सभी जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं की राय ली। इसके बाद दावेदारों की सूची केंद्रीय संगठन को सौंपी गई। राहुल गांधी ने अध्यक्षों की नियुक्ति का अंतिम फैसला लिया। जमीनी स्तर पर काम की सफलता की वजह से दोबारा जिम्मेदारी मिली है…..
Tikamgarh News : नवीन साहू ने अपनी दोबारा नियुक्ति के बारे में कहा कि हमारे कार्यकाल में टीकमगढ़, खरगापुर और पृथ्वीपुर में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव जीता। साथ ही टीकमगढ़ नगर पालिका में 22 साल बाद कांग्रेस की जीत हुई.
Tikamgarh News : साथ ही सड़क पर मिले 43 वोटर आईडी कार्ड के मामले पर उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में कई घोटाले हुए हैं। व्यापम घोटाले और वल्लभ भवन में लगी आग का मामला अभी तक नहीं सुलझा है। इस कार्यक्रम में खरगापुर विधायक चंदा सिंह गौर, प्रदेश महासचिव किरण अहिरवार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूनम जायसवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इसरार मोहम्मद, जिला महामंत्री संजय नायक, किसान कांग्रेस अध्यक्ष विभोर पांडे, पार्थ सिंह, राजीव जैन समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे..









