Reva News : ठेले पर शराब पीते शिक्षक का वीडियो वायरल, टीआरएस महाविद्यालय में बवाल, कार्रवाई के आदेश

Sanjay Sahu
Reva News

Reva News :रीवा :रीवा में टीआरएस महाविद्यालय के एक शिक्षक का ठेले में बैठकर शराब पीते हुए वीडियो सामने आया। जिसके बाद मामले को लेकर बवाल छिड़ गया है। जहां एक तरफ उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक ने संबंधित शिक्षक के खिलाफ तत्काल एक्शन लेने के निर्देश टीआरएस महाविद्यालय के प्राचार्य को दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ छात्र संगठन ने महाविद्यालय में शिक्षक के खिलाफ चारों तरफ पोस्ट चश्पा कर दिए हैं। वहीं शिक्षक पर पूर्व में भी इसी तरह की गतिविधियां करने का आरोप लगाया है।

Reva News :बताया गया कि यह वीडियो बुधवार को सामने आया। जहां शिक्षक कॉलेज के पास एक ठेले पर बैठकर जाम छलका रहे थे। इसी बीच किसी ने कार के भीतर से उनका वीडियो बनाकर मीडिया और शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक को सौंप दिया।

Reva News :उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक आरपी सिंह ने बताया कि यह वीडियो संज्ञान में आया है। मैंने टीआरएस महाविद्यालय के प्राचार्य को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। अगर उनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती तो मैं कार्यवाही करूंगा क्योंकि वह मेरे क्षेत्राधिकार में भी आता है।

Reva News :उधर विद्यार्थी परिषद् के जिला संयोजक पीएन पांडेय ने बताया कि पहले भी शिकायत मिल चुकी है। इनके द्वारा कॉलेज में छात्राओं से दुर्व्यवहार किया जा चुका था। ऐसे शिक्षा शिक्षक को तत्काल सेवा से पृथक कर देना चाहिए।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *