Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Mungeli News :मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: ऑपरेशन मुस्कान के तहत 16...

Mungeli News :मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: ऑपरेशन मुस्कान के तहत 16 घंटे में 3 नाबालिग बच्चियां सकुशल बरामद

0
670
Mungeli News
Mungeli News

Mungeli News :रजनीश सिंह/ मुंगेली : मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन मे ‘‘आपरेशन मुस्कान’’ के तहत 03 नाबालिग बालिकाओं को 16 घण्टें के भीतर सकुशल बरामद किया गया. थाना सरगांव क्षेत्रार्न्तगत 03 अबोध बालिका की अपहरण की संवेदनशीलता को देखते हुये मुंगेली पुलिस के द्वारा सही सलामत बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया.

 

Mungeli News :3 नाबालिग बच्चियों को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरे पर आई खुशियां और मुंगेली पुलिस का किया आभार व्यक्त किया। 20.08.2025 को सुबह ग्राम मोहभठ्ठा की 03 नाबालिग लड़की अपने घर से स्कूल सरगांव जाने निकली थी जो देर शाम तक घर वापस नही आने पर परिजनों के द्वारा थाना सरगांव पुलिस को सूचना प्रेषित किये हमारी 03 नाबालिग बच्चे स्कूल के लिये निकले है जिसे स्कूलों एवं आसपास ग्रामो व रिस्तेदारों में पता किये जो कही नही मिले कि सूचना पर गुमशुदगी एवं प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज किया गया।

 

Mungeli News :मुंगेली पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले की गंभीरता एवं 03 अबोध बालिका की अपहरण होने की संवेदनशीलता को देखते हुये “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत त्वरित कार्यवाही करने व नाबालिग बच्चों की सकुशल बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबडा के दिशा निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पथरिया नवनीत पाटिल के नेतृत्व में नाबालिग बालिकाओं की पता साजी हेतु थाना सरगांव एवं साईबर सेल मुंगेली की संयुक्त टीम गठित कर अलग अलग कर्त्तव्यों का दायित्व सौंपते हुये संभावित स्थानों पर सरगांव, भाठापारा, बिलासपुर, रायपुर की ओर अलग अलग क्षेत्रों में पुलिस टीम रवाना किया गया।

 

Mungeli News :खोज बीन के दौरान सभी टीमों के द्वारा सरगांव स्कूल के आसपास, चौक- चौराहो व क्षेत्र के सीमांओ का सीसीटीवी फूटेज अवलोकन कर तथा बस कंडेक्टर ड्राईवर, शिक्षक, सहेलियों से पूछताछ किया गया व पूरी रात्रि नाबालिग बालिकाओं की मुंगेली जिला व सीमावर्ती जिलों में लगातार पतासाजी किया गया व साईबर तकनीकि साक्ष्य एकत्रित कर कटोरा तालाब रायपुर में रायपुर पुलिस से सामंजस्य स्थापित कर 03 नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर पूछताछ किया गया जो परिजनों के द्वारा डांटने से क्षुब्ध होकर रायपुर जाना बताये एवं अपने साथ किसी प्रकार का कोई अप्रिय घटना नही बताये व तीनों बच्चियों को समझाईश देकर परिजनों को 16 घंटे के भीतर सकुशल सौंपा गया। बालिकाओ के बरामदगी के बाद परिजनों के आंखों में खुशी के आंशू तथा भावुक दृश्य देखने को मिला व मुंगेली पुलिस का आभार व्यक्त किये है पुलिस अधीक्षक पटेल के द्वारा अपनी पुलिस टीम को दी बधाई।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here