Raja Raghuvanshi murder case :इंदौर: राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। हत्या में शामिल आनंद, आकाश और विशाल के एक अन्य साथी भरत जाधव को शिलांग पुलिस ने उठाया है।
Raja Raghuvanshi murder case :भरत को इंदौर क्राइम ब्रांच थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। खास बात यह है कि परिजनों को बिना बताए ही भरत को उठाया गया। जानकारी के मुताबिक, भरत जाधव रिवर साइड रोड स्थित कपड़े की दुकान पर काम करता है। शिलांग पुलिस इंदौर क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर दुकान से भरत को उठाकर लाई।
Raja Raghuvanshi murder case :भरत जाधव नंदबाग की मीरा कॉलोनी की उसी गली में रहता है, जिसमें तीनों आरोपी आकाश, आनंद और विशाल रहते हैं। उसका घर आरोपी आनंद के घर से महज दो घर आगे है।
Raja Raghuvanshi murder case :मामले की जांच के लिए शिलांग पुलिस कल रात इंदौर लौटी थी। पुलिस को आशंका है कि राजा रघुवंशी की हत्या के आरोपी राज कुशवाह और सोनम रघुवंशी अलग से इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल और किसी अन्य व्यक्ति के नाम से ली गई सिम कार्ड को लेकर पूछताछ कर सकते हैं।
Raja Raghuvanshi murder case :भरत के पिता महेश जाधव और भाई भी क्राइम ब्रांच थाने पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस से पूछा कि भरत को क्यों लाया गया है। इस पर पुलिस ने उन्हें सिर्फ पूछताछ के लिए लाने की बात कही और वापस भेज दिया।









