Tuesday, September 22, 2026
Home National Single Malt Whiskey : भारत में बनने वाली इस शराब की खासियत...

Single Malt Whiskey : भारत में बनने वाली इस शराब की खासियत जान पीने पर हो जायेंगे मजबूर….

Single Malt Whiskey
Single Malt Whiskey

Single Malt Whiskey : रामपुर : भारत में बने सिंगल माल्ट व्हिस्की के कलेक्शन में अब एक नया और शानदार नाम जुड़ गया है। उत्तर प्रदेश के रामपुर में तैयार की गई रामपुर सिग्नेचर रिजर्व व्हिस्की ने लॉन्च के साथ ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। 5 लाख रुपये प्रति बोतल की कीमत के साथ यह भारत की सबसे महंगी सिंगल माल्ट व्हिस्की बन गई और शराब प्रेमियों के बीच जबरदस्त मांग में रही।

Single Malt Whiskey : लिमिटेड एडिशन और खास बैरल प्रोसेसिंग:
रामपुर सिग्नेचर रिजर्व को केवल 400 बोतलों के लिमिटेड एडिशन के तौर पर पेश किया गया। रेडिको खेतान द्वारा संचालित रामपुर डिस्टिलरी, जो 1943 से शराब बनाने के क्षेत्र में कार्यरत है, ने इस व्हिस्की को तैयार किया। इसकी खासियत है कि इसे अमेरिकी ओक बैरल्स में रखा गया, फिर चार विशेष बैरल्स को स्पेन के जेरेज में पीएक्स शेरी बट्स में मेच्योर किया गया। इस प्रक्रिया से व्हिस्की का स्वाद अत्यंत प्रीमियम और शानदार बन गया।

कलेक्शन में अन्य वेरिएंट्स:
रामपुर सिंगल माल्ट का कलेक्शन हर बजट के शौकीनों के लिए उपलब्ध है। इसमें शामिल हैं:

  • रामपुर डबल कास्क – 8,500 रुपये

  • रामपुर पीएक्स शेरी एडिशन – 12,000 रुपये

  • रामपुर सेलेक्ट – 14,000 रुपये

  • रामपुर असवा – 10,990 रुपये

  • रामपुर जुगलबंदी – 40,000 रुपये

खास बात: रामपुर सिग्नेचर रिजर्व अब खरीदने के लिए उपलब्ध नहीं है, क्योंकि लिमिटेड 400 बोतलें ही बनाई गई थीं और सभी बिक चुकी हैं।

इस लॉन्च ने भारत के व्हिस्की प्रेमियों के लिए एक नया मापदंड स्थापित कर दिया है और भारतीय सिंगल माल्ट की वैश्विक पहचान को भी मजबूती दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here