एशिया कप 2025 : क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। एशिया कप 2025 का पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया गया है और इस बार यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। भारत, जो मौजूदा चैंपियन है, खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगा। सभी मुकाबले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होंगे।
एशिया कप 2025 : भारतीय टीम को ग्रुप ‘ए’ में रखा गया है, जहां उसका मुकाबला पाकिस्तान, यूएई और ओमान से होगा। भारत का पहला मैच 10 सितंबर को मेजबान यूएई के खिलाफ दुबई में खेला जाएगा। इसके बाद 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला होगा, जिसे दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। फैंस इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत अपना तीसरा ग्रुप मैच 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ अबू धाबी में खेलेगा। सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से शुरू होंगे।
ग्रुप स्टेज के बाद शीर्ष दो टीमें सुपर-4 में पहुंचेंगी, जहां हर टीम तीन मैच खेलेगी। सुपर-4 का आगाज 20 सितंबर से होगा, जबकि फाइनल 28 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि खिताबी जंग भारत और पाकिस्तान के बीच देखने को मिलेगी।
कहां देखें लाइव?
एशिया कप 2025 के सभी मैचों का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर होगा और डिजिटल दर्शक SonyLIV पर लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकेंगे।
भारत का शेड्यूल (ग्रुप स्टेज):
-
10 सितंबर: भारत बनाम यूएई (दुबई)
-
14 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान (दुबई)
-
19 सितंबर: भारत बनाम ओमान (अबू धाबी)











