Wednesday, September 23, 2026
Home Madhya Pradesh Shajapur Accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों...

Shajapur Accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत…

Shajapur Accident
Shajapur Accident

Shajapur Accident : शाजापुर। जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र में करेड़ी नाके के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो मजदूरों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक शाजापुर से अपने गांव लौट रहे थे। हादसा रात करीब 12 बजे हुआ।

Shajapur Accident : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतकों की पहचान और अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस जुट गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here