Wednesday, September 23, 2026
Home Madhya Pradesh Sidhi News : सोन नदी पुल से महिला ने लगाई छलांग

Sidhi News : सोन नदी पुल से महिला ने लगाई छलांग

Sidhi News
Sidhi News

Sidhi News : सीधी। जिले के बहरी-अमिलिया मार्ग पर सोन नदी पर बन रहे नए पुल से मंगलवार को एक महिला ने छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे रोकने की आवाज दी, लेकिन तब तक महिला नदी में कूद चुकी थी।

Sidhi News : ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और मोबाइल से घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। डायल-100 की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से महिला को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे पहले अमिलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से जिला चिकित्सालय सीधी रेफर कर दिया गया।

पुलिस को अब तक महिला की पहचान नहीं मिल सकी है। हालांकि, उसके हाथ पर “प्रिया तिवारी” नाम लिखा हुआ पाया गया है। यह महिला कौन है और उसने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, इस संबंध में पुलिस हर थाना-चौकी में उसकी तस्वीर साझा कर रही है, ताकि जल्द पहचान हो सके। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here