MP TOP 5 BREAKING : मोहन कैबिनेट बैठक समेत एमपी की सुबह की 5 बड़ी खबरें….

MP TOP 5 BREAKING :

1. कैबिनेट बैठक 
भोपाल में आज मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट बैठक होगी। इसमें औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन विभाग की ओर से इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर बनाने का प्रस्ताव लाया जाएगा। जल्द ही राजधानी के आसपास इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का निर्माण शुरू होगा।

2. राजधानी के 25 इलाकों में बिजली कटौती
मेंटेनेंस कार्य के चलते आज भोपाल के 25 से अधिक इलाकों में 2 से 5 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। शाहपुरा, समरधा, लिबर्टी कॉलोनी, चांदबाड़ी, खजुरी, आनंदम सहित कई इलाकों में अलग-अलग समय पर सप्लाई बाधित रहेगी।

3. शेयर मार्केट के नाम पर 10 लाख की धोखाधड़ी
साइबर क्राइम ब्रांच ने भोपाल में एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों ने शेयर मार्केट में इनवेस्ट कराने के नाम पर लोगों से 10 लाख की ठगी की। 4 आरोपियों को केरल से पकड़ा गया है। ये लोग फर्जी खाते बेचकर ऑनलाइन फ्रॉड को अंजाम देते थे।

4. भोपाल-उज्जैन के बीच हवाई सेवा फरवरी 2026 से
भोपाल से महाकाल की नगरी उज्जैन जाने के लिए जल्द हवाई सेवा शुरू होगी। फरवरी 2026 से 8 सीटों वाला एयरक्राफ्ट उड़ान भरेगा। उज्जैन एयरपोर्ट 6 महीने में तैयार होगा। स्पिरिट एयरलाइन की उड़ानें केंद्र की उड़ान योजना और राज्य सरकार की मदद से शुरू होंगी।

5. प्रदेश में बढ़ेगा हवाई नेटवर्क
भोपाल-उज्जैन के अलावा नीमच, शिवपुरी, शहडोल, खंडवा और मंडला को भी एयर नेटवर्क से जोड़ने की योजना है। इससे मध्यप्रदेश के पर्यटन और व्यापार को नई उड़ान मिलेगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories