Thursday, April 2, 2026
29.1 C
Raipur

RAIPUR CRIME : राजधानी में हेरोइन स्मगलिंग गैंग का फंदा और कसता… मोमिनपारा व गुढ़ियारी से दो पैडलर्स अरेस्ट, दर्जनों पर पुलिस की नजर

RAIPUR CRIME : रायपुर: राजधानी रायपुर में पाकिस्तान से पंजाब के रास्ते फैला हेरोइन स्मगलिंग गैंग अब पूरी तरह पुलिस के रडार पर है। अब तक इस नेटवर्क के 20 से ज्यादा पैडलर्स गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सोमवार को क्राइम ब्रांच ने मोमिनपारा निवासी फरहान रजा और गुढ़ियारी निवासी प्रदीप गेंडरे को दबोच लिया।

RAIPUR CRIME : पुलिस जांच में सामने आया है कि राजधानी में इस गैंग से जुड़े करीब चार दर्जन और पैडलर्स सक्रिय हैं। इनमें कुछ नशा करने वाले और बाकी सप्लाई करने वाले हैं। यानी आने वाले दिनों में डेढ़ से दो दर्जन और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

RAIPUR CRIME : नए गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने एटीएम कार्ड, पासबुक और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनके ऑनलाइन बैंकिंग नेटवर्क से कई संदिग्ध ट्रांजेक्शन मिले हैं, जो नशा खरीदने वालों के पेमेंट से जुड़े बताए जा रहे हैं।

RAIPUR CRIME : पुलिस की खामोशी से चल रही तफ्तीश का आधार वे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और दस्तावेज हैं, जो शुरुआती कार्रवाई में 1 करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपियों से मिले थे। तकनीकी विश्लेषण में लगातार नए नाम सामने आ रहे हैं, जिसके चलते गिरफ्तारी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories