Home National Economy Reviews : अमेरिकी 25% टैरिफ के बीच पीएम मोदी की टॉप इकोनॉमिक बॉडी बैठक, 7 केंद्रीय मंत्री भी मौजूद

Economy Reviews : अमेरिकी 25% टैरिफ के बीच पीएम मोदी की टॉप इकोनॉमिक बॉडी बैठक, 7 केंद्रीय मंत्री भी मौजूद

0
Economy Reviews : अमेरिकी 25% टैरिफ के बीच पीएम मोदी की टॉप इकोनॉमिक बॉडी बैठक, 7 केंद्रीय मंत्री भी मौजूद

Economy Reviews : नई दिल्ली। अमेरिकी टैरिफ विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6:30 बजे टॉप इकोनॉमिक बॉडी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक का उद्देश्य अमेरिका द्वारा लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ और भारत की अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करना है।

Read News : यमुना के बढ़ते जलस्तर के बीच दिल्ली सरकार अलर्ट मोड पर, सुरक्षित स्थानों पर शिफ्टिंग शुरू

बैठक प्रधानमंत्री के 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर होगी। इसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत सात केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। यह बैठक चीनी विदेश मंत्री वांग यी की भारत यात्रा और विदेश मंत्री एस जयशंकर की रूस यात्रा से पहले आयोजित हो रही है, ताकि अमेरिका, चीन और रूस के साथ भारत के व्यापारिक और कूटनीतिक संबंधों पर संतुलित नीति बनाई जा सके।

अमेरिका द्वारा भारत से आयातित सभी वस्तुओं पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने और रूस से तेल खरीदने के कारण 27 अगस्त से इसे 50 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना के चलते यह बैठक अहम मानी जा रही है। इस टैरिफ से 40 अरब अमेरिकी डॉलर के भारतीय निर्यात, जिसमें गहने, कपड़े और जूते शामिल हैं, प्रभावित हो सकते हैं।

Read News : झांसी में तलाकशुदा ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई तय

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस की स्पीच में स्वदेशी उत्पादों के समर्थन और किसानों-मछुआरों की सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा, “हम अपने किसानों, मछुआरों और पशुपालकों के हित में किसी भी हानिकारक नीति के खिलाफ दीवार की तरह खड़े हैं।”

वॉशिंगटन-मॉस्को संबंधों में सुधार की संभावना से भारत पर लगाए जाने वाले अतिरिक्त टैरिफ में नरमी आने की उम्मीद भी जताई जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here