HomeChhattisgarhCG NEWS : महिला आरक्षक ने डिप्टी कलेक्टर पर गंभीर आरोप, शादी...

CG NEWS : महिला आरक्षक ने डिप्टी कलेक्टर पर गंभीर आरोप, शादी का झांसा देकर 8 साल तक दैहिक शोषण और 3 बार कराया गर्भपात, एफआईआर दर्ज

Date:

Related stories

CG NEWS : बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला आरक्षक ने बीजापुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर 8 साल तक शारीरिक संबंध बनाए, कई बार जबरन गर्भपात कराया और आर्थिक शोषण भी किया। पीड़िता की शिकायत पर डौंडी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CG NEWS : पढ़ाई के दौरान शुरू हुआ रिश्ता

CG NEWS : पीड़िता ने पुलिस को बताया कि साल 2017 में डौंडी आईटीआई में पढ़ाई के दौरान उसकी जान-पहचान दिलीप उईके से हुई। वहीं से दोस्ती प्यार में बदल गई। दिलीप ने शादी का वादा किया और शारीरिक संबंध बनाने लगा। मार्च 2017 में महिला पहली बार गर्भवती हुई, लेकिन आरोपी ने झांसा देकर जबरन गर्भपात करा दिया।

CG NEWS : नौकरी और पैसों का सहारा

CG NEWS : इसी बीच अगस्त 2017 में महिला की पुलिस विभाग में नौकरी लग गई। महिला का आरोप है कि दिलीप ने पढ़ाई और खर्चों के नाम पर हर माह उससे 4-5 हजार रुपये लेते रहे। बाद में PSC पास कर 2020 में डिप्टी कलेक्टर बने, तो भी शादी का वादा करके संबंध बनाए रखे।

CG NEWS : कार, लोन और लाखों का लेन-देन

CG NEWS : फरवरी 2023 में दिलीप ने महिला के नाम पर कार खरीदी, फिर बाद में लोन क्लियर कराकर अपने नाम पर ट्रांसफर करवा लिया। महिला का दावा है कि उसने 2025 में बैंक से लोन लेकर करीब 3.30 लाख रुपये भी आरोपी के खाते में ट्रांसफर किए।

 

CG NEWS : बार-बार गर्भपात का आरोप

CG NEWS : पीड़िता के अनुसार 2017 से 2025 तक वह तीन बार गर्भवती हुई, लेकिन हर बार आरोपी ने शादी से पहले बदनामी का डर दिखाकर जबरन गर्भपात कराया। जनवरी 2025 में बीजापुर स्थित सरकारी आवास में भी उसने जबरन गर्भपात करवाया।

CG NEWS : रिश्ता तोड़ने की धमकी

CG NEWS : महिला का कहना है कि मई 2025 में तीसरी बार गर्भवती होने के बाद दिलीप ने साफ कह दिया कि वह शादी नहीं करेगा। 2 जून 2025 को उसे घर छोड़ते समय यह भी कहा – “जो करना है, कर लो।”

CG NEWS : पुलिस की कार्रवाई

CG NEWS : डौंडी थाना प्रभारी ने बताया कि महिला आरक्षक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है। सीएसपी दल्लीराजहरा चित्रा वर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार होगी।

CG NEWS : आरोपी से संपर्क की कोशिश नाकाम

CG NEWS : जब मीडिया ने बीजापुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके से उनके मोबाइल नंबर \*\*\*35271 पर संपर्क करने की कोशिश की, तो उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

 

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here