Gariaband News : गरियाबंद। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दर्रीपारा इलाके में सोमवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में खून से सनी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जयलाल निषाद (35) के रूप में हुई है। उसके सिर और शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान पाए गए हैं।
Gariaband News : घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी निशा सिन्हा और थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी जांच में जुट गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने नशे में हुए विवाद के कारण हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और हत्या के कारणों की जांच तेज कर दी है।
प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिल रहे हैं कि मृतक की मौत नशे में उत्पन्न विवाद या किसी व्यक्तिगत रंजिश के कारण हो सकती है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगामी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह मामला पूरे इलाके में चिंता का विषय बन गया है, और पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए व्यापक स्तर पर जांच शुरू कर दी है।











