Wednesday, April 1, 2026
27.1 C
Raipur

Air India Flight Canceled : टेकऑफ से पहले फेल हुई एयर इंडिया फ्लाइट, सांसद भी फंसे रनवे पर……

Air India Flight Canceled : एअर इंडिया की फ्लाइट्स इन दिनों लगातार मुश्किलों में फंसी हुई हैं। कभी उड़ान के दौरान इमरजेंसी लैंडिंग, तो कभी टेकऑफ से पहले तकनीकी दिक्कत—यात्रियों की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही। जब कोच्चि एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI504 को टेकऑफ से ठीक पहले तकनीकी खराबी के चलते रद्द करना पड़ा।

Air India Flight Canceled : कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (CIAL) ने जानकारी दी कि विमान में अचानक तकनीकी समस्या आने के बाद उड़ान रोक दी गई। इस फ्लाइट में कांग्रेस सांसद हिबी ईडन और राज्यसभा सांसद जेबी मथर भी सवार थे। हिबी ईडन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि रनवे पर विमान ऐसे खड़ा था जैसे फिसल गया हो और उड़ान भरने की स्थिति में नहीं था। वहीं, जेबी मथर ने बताया कि पायलट ने घोषणा की कि विमान सुरक्षित उड़ान के लिए उपयुक्त नहीं है।

एअर इंडिया ने भी बयान जारी कर कहा कि कॉकपिट क्रू ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विमान को वापस बे में ले जाया गया और यात्रियों को दूसरे एयरक्राफ्ट से दिल्ली भेजने की तैयारी की जा रही है।

लगातार रद्द हो रही फ्लाइट्स ने बढ़ाई चिंता

यह पहली बार नहीं है जब एअर इंडिया को इस तरह की तकनीकी दिक्कत का सामना करना पड़ा हो। बीते शनिवार को भी मिलान-दिल्ली फ्लाइट टेकऑफ से पहले खराबी के चलते रद्द कर दी गई थी। इसी तरह 3 अगस्त को सिंगापुर-चेन्नई (AI349) और भुवनेश्वर-दिल्ली (AI500) फ्लाइट्स भी तकनीकी कारणों से कैंसिल करनी पड़ी थीं।

यात्रियों का कहना है कि लगातार हो रही इन घटनाओं से एयरलाइन की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, एअर इंडिया का कहना है कि वह यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगी और तकनीकी खराबी सामने आते ही जरूरी कदम उठाए जाते हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories