Box Office टक्कर : ‘कुली’ ने ‘वॉर 2’ को पीछे छोड़ा, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी आगे

VIKASH KHALKHO

Box Office : मुंबई। सिनेमाघरों में इस समय दो बड़ी फिल्में प्रदर्शन में हैं – ‘वॉर 2’ और ‘कुली’। दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है, लेकिन कमाई के मामले में रजनीकांत की ‘कुली’ ऋतिक- जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ से आगे निकलती नजर आ रही है।

Read More : राहुल गांधी को चुनाव आयोग की चुनौती : ‘7 दिन में सबूत दें या देश से माफी मांगें’

‘वॉर 2’ की कमाई:
ऋतिक और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ ने शुरुआत में धीमी कमाई की। पहले दिन फिल्म ने 51.5 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन इसमें बढ़ोतरी हुई और तीसरे दिन फिल्म ने 33.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। चौथे दिन तक इसकी कमाई लगभग 12 करोड़ रुपये रही। कुल मिलाकर ‘वॉर 2’ की अब तक की कमाई 155.33 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।

Read More : Sehore News : लव जिहाद मामले में हिंदू समाज का आक्रोश, संपूर्ण नगर बंद; आरोपी मोहसिन की अवैध संपत्ति तोड़ने की मांग

‘कुली’ का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन:
रजनीकांत की ‘कुली’ ने पहले ही दिन 65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसमें 44 करोड़ सिर्फ तमिल वर्जन से आए। तीसरे दिन फिल्म ने 39.5 करोड़ रुपये कमाए और चौथे दिन तक लगभग 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही ‘कुली’ की कुल कमाई 172.47 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

Read More : इंदौर : संजय सेतु मंदिर की मूर्तियां नाले में फेंकने का मामला, बजरंग दल में आक्रोश

वर्ल्डवाइड कलेक्शन:
रजनीकांत की स्टारडम का जादू विदेशों में भी देखने को मिल रहा है। सैकनिल्क के अनुसार, ‘कुली’ ने देश और विदेश मिलाकर तीन दिनों में 300 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया। यह तमिल फिल्म के लिए सबसे तेजी से 300 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बन गई है। वहीं, ‘वॉर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अभी 215 करोड़ रुपये तक ही पहुंचा है। इस टक्कर में साफ है कि कमाई और ग्लोबल रिस्पॉन्स दोनों में रजनीकांत की ‘कुली’ फिलहाल ‘वॉर 2’ से आगे है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *