Naxalites Surrender : सुरक्षा बलों के सामने 19 लाख के चार इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, भारी हथियार बरामद….

Parivesh
Naxalites Surrender

Naxalites Surrender : गरियाबंद। जिले में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों के सामने डीवीएस मेंबर दीपक मंडावी समेत कुल चार इनामी नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। इन चारों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। आत्मसमर्पित नक्सलियों में दीपक मंडावी के सहयोगी कैलाश, रानिता और सुजाता भी शामिल हैं। ये सभी धमतरी-गरियाबंद नुआपड़ा डिवीजन कमेटी में 2013 से सक्रिय थे।

Naxalites Surrender : सुरक्षा बलों ने बताया कि जनवरी माह में केंद्रीय समिति सदस्य जयराम उर्फ चलपथी सहित 16 नक्सलियों को ढेर करने की कार्रवाई ने संगठन में भारी टूट और आर्थिक नुकसान किया था। इसी के बाद इन चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण का निर्णय लिया।

Naxalites Surrender

आत्मसमर्पित नक्सलियों पर कुल 19 लाख रुपये का इनाम था। दीपक मंडावी का इनाम 8 लाख, कैलाश और रानिता का 5-5 लाख और सुजाता का 1 लाख रुपये था। आत्मसमर्पण के दौरान नक्सलियों के निशानदेही पर सुरक्षा बलों ने 16 लाख रुपये नकद, 31 जिंदा कारतूस, दो खाली मैगजीन, डेटोनेटर, 8 बीजीएल, 12 बोर राउंड और नक्सली साहित्य बरामद किया।

रायपुर रेंज के आईजी अमरेंद्र मिश्रा और आईजी नक्सल ऑपरेशन अंकित गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस सफलता की जानकारी देते हुए बताया कि आत्मसमर्पण से नक्सली संगठन पर आर्थिक और मानसिक दबाव बढ़ा है और सुरक्षा बल आगे भी अभियान को तेज करेंगे।

इससे जिले में नक्सली गतिविधियों पर भारी असर पड़ने की उम्मीद है और इलाके में शांति स्थापित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *