Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh MP Bhopal News : 11 दिन बाद भी लापता अर्चना तिवारी का...

MP Bhopal News : 11 दिन बाद भी लापता अर्चना तिवारी का कोई सुराग नहीं, पुलिस ने देशभर में खोला सर्च ऑपरेशन…

0
195
MP Bhopal News
MP Bhopal News

MP Bhopal News : भोपाल। 11 दिन बीत जाने के बावजूद अर्चना तिवारी का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने देशभर में सर्च ऑपरेशन शुरू कर रखा है और आज मंडीदीप से बुधनी रेलवे ट्रैक तक विशेष तलाशी अभियान चलाया जाएगा। CCTV फुटेज की जांच में भी अर्चना कहीं नहीं दिखाई दी।

MP Bhopal News : पुलिस ने अर्चना के सहकर्मियों से गहन पूछताछ शुरू कर दी है। रेलवे और स्थानीय पुलिस भोपाल से कटनी तक नदी-नालों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और ट्रैवल एजेंसियों में तलाशी अभियान चला रही है।

रेलवे पुलिस हर संभावित एंगल से मामले की जांच में जुटी है। घटना में अपहरण, हादसा या साजिश की सभी संभावनाओं को परखा जा रहा है। अर्चना का अचानक ट्रेन से लापता होना अब बड़ा सवाल बन गया है, और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

इस मामले में पुलिस की टीम लगातार नए सुराग की तलाश में जुटी हुई है, ताकि अर्चना को जल्द से जल्द सुरक्षित पाया जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here