Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh NHM कर्मचारियों का अल्टीमेटम खत्म : कल से 16 हजार कर्मचारी अनिश्चितकालीन...

NHM कर्मचारियों का अल्टीमेटम खत्म : कल से 16 हजार कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, स्वास्थ्य सेवाएं होगी प्रभावित

0
373

NHM : रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के 16 हजार से अधिक कर्मचारी सोमवार 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इस संबंध में शनिवार को चेतावनी जारी कर कलेक्टर, सीएमएचओ और बीएमओ को सूचना दे दी गई है। कर्मचारियों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य सरकार को 15 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया था। तय समयसीमा में कोई निर्णय नहीं होने पर उन्होंने हड़ताल का फैसला लिया।

Read News : Dileshwar Mahant Ashram : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास : जांजगीर-चांपा कोर्ट का फैसला

एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी, महासचिव कौशलेश तिवारी, डॉ. रविशंकर दीक्षित, पूरन दास और हेमंत सिन्हा ने संयुक्त बयान में कहा कि इस बार आपातकालीन सेवाओं को भी बंद रखा जाएगा। इसमें एसएनसीयू (विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई) भी शामिल होगी।

Read News : Dileshwar Mahant Ashram : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास : जांजगीर-चांपा कोर्ट का फैसला

संघ ने बताया कि प्रमुख मांगों में कर्मचारियों का संविलियन/स्थायीकरण, पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना, ग्रेड पे निर्धारण, कार्य मूल्यांकन में पारदर्शिता, लंबित 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि, नियमित भर्ती में आरक्षण, अनुकम्पा नियुक्ति, मेडिकल एवं अन्य अवकाश, स्थानांतरण नीति और न्यूनतम 10 लाख रुपये का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं।

Share The News
Previous articleDileshwar Mahant Ashram : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास : जांजगीर-चांपा कोर्ट का फैसला
Next articleJharkhand Gangrape : परेड देखने गई 12 साल की बच्ची से गैंगरेप……
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here