Thursday, October 1, 2026
Home Chhattisgarh Krishna Janmashtami 2025 : दूध पीते लड्डू गोपाल के दर्शन को उमड़ा...

Krishna Janmashtami 2025 : दूध पीते लड्डू गोपाल के दर्शन को उमड़ा जनशैलाब…..

Krishna Janmashtami 2025
Krishna Janmashtami 2025

Krishna Janmashtami 2025 : कोंडागांव। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक अद्भुत घटना ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। नगर पालिका CMO दिनेश डे के घर लड्डू गोपाल की प्रतिमा को दूध अर्पित किया गया, और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रतिमा ने वह दूध स्वीकार कर लिया। इस अलौकिक दृश्य का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Krishna Janmashtami 2025 : जानकारी के अनुसार, पूजा के दौरान जब दिनेश डे की पत्नी ने चम्मच से लड्डू गोपाल को दूध पिलाने का प्रयास किया तो दूध पलभर में मूर्ति से गायब हो गया। यह देखकर परिवार सहित उपस्थित लोग हैरान रह गए और इसे दिव्य चमत्कार मानने लगे। जैसे ही यह बात फैली, लोगों की भीड़ उनके घर जुटने लगी। श्रद्धालुओं ने भी स्वयं दूध अर्पित कर इस अनुभव को साझा किया और दावा किया कि मूर्ति ने उनके हाथों से भी दूध ग्रहण किया।

जन्माष्टमी के पर्व पर इस अद्भुत घटना ने भक्तों की आस्था को और प्रगाढ़ कर दिया है। वहीं, मंदिरों और घरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। पंचांग के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आज रात 12 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट के बीच मनाया जाएगा। चंद्रोदय का समय रात 11:32 बजे है, जिसे लेकर श्रद्धालु विशेष पूजा-अर्चना में जुटे हुए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here