Sunday, August 16, 2026
Home National Parag Agrawal की धमाकेदार वापसी : नई AI कंपनी Parallel से एलन...

Parag Agrawal की धमाकेदार वापसी : नई AI कंपनी Parallel से एलन मस्क को चुनौती

Parag Aggarwal : ट्विटर के पूर्व CEO पराग अग्रवाल अब अपनी नई कंपनी पैरेलल वेब सिस्टम्स (Parallel Web Systems Inc) के साथ टेक्नोलॉजी की दुनिया में लौट आए हैं। यह कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एजेंट्स को इंटरनेट से रियल-टाइम रिसर्च करने की क्षमता देती है।

Read More : CG NEWS : एकता का संदेश देने निकाली एकता सायकल यात्रा, युवा व बच्चे हुए शामिल, शहीद के पिता ने किया ध्वजारोहण, आसमान में छोड़े तिरंगे रंग के ग़ुब्बारे–

Parag अग्रवाल की पृष्ठभूमि
पराग अग्रवाल राजस्थान के अजमेर से हैं। उन्होंने IIT बॉम्बे से बीटेक और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर्स और पीएचडी की डिग्री हासिल की। ट्विटर में लंबे समय तक काम करने के बाद 29 नवंबर 2021 को जैक डॉर्सी के इस्तीफा देने के बाद CEO बने। अक्टूबर 2022 में एलन मस्क द्वारा ट्विटर खरीदने पर उन्हें पद से हटा दिया गया था।

Parallel की शुरुआत और निवेश
पराग ने 2023 में पैरेलल की स्थापना की और पालो आल्टो में 25 लोगों की टीम बनाई। दो साल के अंदर ही कंपनी ने 30 मिलियन डॉलर (लगभग 240 करोड़ रुपये) का निवेश जुटा लिया, जिसमें Khosla Ventures, First Round Capital और Index Ventures जैसे बड़े निवेशक शामिल हैं।

Read More : CG NEWS : डीएव्ही.मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल बेलगांव में बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस पर्व

Parallel कैसे काम करता है
Parallel का प्लेटफॉर्म AI ऐप्लिकेशंस को इंटरनेट से रियल-टाइम डेटा और रिसर्च उपलब्ध कराता है। इसमें आठ अलग-अलग “रिसर्च इंजन” शामिल हैं, जिनमें सबसे एडवांस्ड इंजन Ultra8x है, जो 30 मिनट तक गहन खोज कर सकता है। कंपनी का दावा है कि Ultra8x ने GPT-5 को 10% से अधिक अंतर से पछाड़ दिया है।

Parallel के प्रमुख उपयोग

  • AI कोडिंग असिस्टेंट्स के लिए GitHub से कोड लाना।
  • रिटेलर्स के लिए प्रोडक्ट कैटलॉग ट्रैक करना।
  • मार्केट एनालिस्ट के लिए डेटा व्यवस्थित करना।
  • चैटबॉट्स के लिए लो-लेटेंसी API उपलब्ध कराना।
Share The News
Previous articleCG NEWS :स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर लगाया गया एक पेड़ मां के नाम
Next articleReva News : रीवा के दरगाह में तोड़फोड़, भगवा झंडा फहराने से तनाव; पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here