Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur News : जबलपुर में कुख्यात बदमाश रूपेंद्र साहू की हत्या, लक्ष्मण...

Jabalpur News : जबलपुर में कुख्यात बदमाश रूपेंद्र साहू की हत्या, लक्ष्मण बंजारा और साथियों पर आरोप

0
246
Jabalpur News
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर : जबलपुर के खमरिया थानांतर्गत रिठौरी में कुख्यात बदमाश रूपेंद्र साहू की बीती रात कार रोककर 3 बदमाशो ने रूपेंद्र के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी।वही पुलिस ने शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजकर मर्ग जांच में लेकर विवेचना शुरू की वही शुक्रवार शनिवार की मध्यरात्रि 1 बजे जांच के दौरान सामने आया की रूपेंद्र को मौत के घाट उतारने वाले देवा रजक,संदीप रजक और लक्ष्मण बंजारा थे। जहाँ मृतक रूपेंद्र साहू ने पूर्व में लक्ष्मण बंजारा से विवाद कर उसे चाकू मारकर घायल कर दिया था।

Jabalpur News : जिसके बाद से ही लक्ष्मण बंजारा ने रूपेंद्र को ठिकाने लगाने की योजना बनाना शुरू कर दी थी। वही बीती रात जब मृतक अपनी कार से अपने घर मंझगवा जा रहा था।उस दौरान रिठौरी में ताक में बैठा लक्षमण बंजारा ने अपने दो साथियों के साथी देवा रजक और संदीप रजक के साथ मिलकर रूपेंद्र की कार रोककर उसके ऊपर तलवार से तबातोड़ हमला करते हुए मौत के घाट उतार दिया।

Jabalpur News : वही आरोपियो के नाम सामने आने के बाद पुलिस संबधित ठिकानों पर दबिश देते हुए आरोपियो की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये है।बताया जा रहा हैं की मृतक कुख्यात बदमाश था जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर पिपरिया शराब दुकान में फायरिंग की थी। जिससे बाद में दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था।खमरिया थाना प्रभारी ने बताया की तीनों आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया है।जहा एक आरोपी को भी चोट आई है जिसे मेडिकल अस्प्ताल में भर्ती किया गया है। जिसकी निशान देही पर आरोपियो की तलाश की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here