MP NEWS: भोपाल विधानसभा पहुंचे उमंग सिंघार, बिजली दरों से लेकर हाइवे ब्रिज गिरने तक उठाए सवाल

Sanjay Sahu

MP NEWS: भोपाल में विधानसभा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष Umang Singhar ने प्रदेश में प्रस्तावित बिजली दर वृद्धि को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली दरों को कम किया जाना चाहिए, लेकिन सरकार बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। आम जनता को सस्ती और सुलभ बिजली कैसे मिले, इस दिशा में सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।

MP NEWS: राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि तैयारियां पूरी हैं। पूरे प्रदेश से कार्यकर्ता, किसान और युवा कार्यक्रम में शामिल होंगे। Rahul Gandhi किसानों के हितों से जुड़े मुद्दे उठाएंगे। चंबल क्षेत्र में बर्बाद फसलों का मामला हो या मालवा-निमाड़ के कपास उत्पादक किसानों की समस्या, इन सभी विषयों पर चर्चा होगी।

MP NEWS: डेयरी उत्पादों को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार मध्यप्रदेश को “दूध की राजधानी” बनाने की बात करती है, लेकिन नीतियों से दुग्ध उत्पादकों को नुकसान हो सकता है।

MP NEWS: भोपाल-जबलपुर एनएचएआई हाइवे पर ब्रिज गिरने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंघार ने कहा कि यह गंभीर जांच का विषय है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या लोक निर्माण विभाग नियमित निरीक्षण नहीं करता। उन्होंने पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

MP NEWS: इसके अलावा, उन्होंने अदाणी समूह को लेकर भी टिप्पणी की और कहा कि यदि कोई कंपनी पाकिस्तान से जुड़ी फर्मों के साथ ठेके लेती है तो इस पर सरकार को स्पष्ट रुख रखना चाहिए।विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *