Gwalior Crime : ग्वालियर: कर्नाटक एक्सप्रेस में आगरा और ग्वालियर के बीच टीटीई और एक युवक के बीच टिकट को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि टीटीई और आगरा जीआरपी ने युवक की पिटाई की। बताया जा रहा है कि युवक के पास जनरल का टिकट था, लेकिन वह थर्ड एसी में बैठा था।
Gwalior Crime :टिकट बनाने को लेकर बहस इतनी बढ़ी कि हाथापाई की नौबत आ गई। ग्वालियर पहुंचने पर युवक ने अपने रिश्तेदारों को बुलाकर जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।











