Tuesday, May 19, 2026
32.1 C
Raipur

CG NEWS : जनता और नगर पंचायत की मेहनत से घरघोड़ा ने फिर रचा स्वच्छता में इतिहास, मुख्यमंत्री के हाथों घरघोड़ा नगर सम्मानित

CG NEWS : गौरी शंकर गुप्ता /घरघोड़ा। स्वच्छता के प्रति जागरूकता के मंत्र को अपनाकर घरघोड़ा ने एक बार फिर प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। लगातार तीसरे वर्ष 3 स्टार सिटी अवॉर्ड हासिल कर नगर ने साबित कर दिया कि सामूहिक प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में नगर पंचायतों की राष्ट्रीय रैंकिंग में घरघोड़ा ने 8वाँ स्थान पाया, और जिले का एकमात्र नगर बनकर टॉप-10 में शामिल हुआ। साथ ही, यह जिले का एकमात्र नगर है जिसने 3 स्टार रेटिंग क्वालीफाई की है। पूरे छत्तीसगढ़ के 192 निकायों में से केवल 18 शहरों को यह सम्मान मिला।

CG NEWS : इस सफलता का श्रेय स्वच्छ भारत मिशन शहरी अंतर्गत घरघोड़ा की जागरूक जनता और स्वच्छता कर्मियों की अथक मेहनत को जाता है। नागरिकों के समय पर कचरा सौंपने, मोहल्लों में स्वच्छता रैलियों और स्कूलों में चलाए गए कार्यक्रमों ने इस सफलता की नींव रखी। सफाई कर्मियों ने सुबह 6 बजे से काम शुरू कर गलियों और मुख्य बाजार को साफ-सुथरा रखने में दिन-रात योगदान दिया।

CG NEWS : घर-घर में गीला और सूखा कचरा अलग करने की आदत अब दिनचर्या बन चुकी है। स्वच्छता दीदियों की सुबह-सवेरे की डोर-टू-डोर सेवाएं, समय पर कचरा संग्रह और सफाई अभियान ने पूरे नगर की सूरत बदल दी।वार्डवासियों की सक्रिय भागीदारी से गली-मोहल्लों में कचरा फेंकने की प्रवृत्ति में उल्लेखनीय कमी आई।

CG NEWS : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बिलासपुर में आयोजित स्वच्छता संगम में माननीय मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री ने नगर पंचायत घरघोड़ा को अवॉर्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष अमित त्रिपाठी, सीएमओ दीपिका भगत, पीआईयू अमन गुप्ता, सफाई प्रभारी प्रकाश कुर्रे, स्वच्छता दीदी सुखीलाल उरांव और सभी स्वच्छता दीदियां मौजूद थीं।

CG NEWS : भारत सरकार द्वारा आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण, स्टार रेटिंग और ODF++ निरीक्षण नागरिकों की भागीदारी एवं जागरूकता के आधार पर किया जाता है। घरघोड़ा की जनता ने गीला और सूखा कचरा अलग-अलग कर संग्रहित कर नगर को लगातार तीसरी बार सम्मान दिलाया है।यह उपलब्धि साफ संदेश देती है कि जब प्रशासन, नागरिक और सफाई कर्मी एकजुट होकर काम करें, तो शहर केवल साफ नहीं, बल्कि प्रेरणास्रोत बन जाता है।

CG NEWS : सुरेंद्र चौधरी, अध्यक्ष – प्रेरणादायक उपलब्धि जनता की जागरूकता और सफाई कर्मियों की निष्ठा से घरघोड़ा फिर सम्मानित
घरघोड़ा नगर ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि जब नागरिक जिम्मेदारी और सफाई कर्मियों की मेहनत साथ आए, तो हर लक्ष्य आसान हो जाता है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में नगर ने ईस्ट ज़ोन की नगर पंचायत रैंकिंग में 8वाँ स्थान पाकर जिले में टॉप-10 में जगह बनाई।

CG NEWS : लगातार तीसरे साल 3 स्टार सिटी अवॉर्ड पाना कोई संयोग नहीं, बल्कि—

नागरिकों की आदतों में बदलाव

गीले-सूखे कचरे का पृथक्करण

 

 

CG NEWS : “घरघोड़ा नगर पंचायत को स्वच्छता में राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाना हमारे लिए गर्व की बात है। यह सम्मान यहाँ के सभी नागरिकों, सफाईकर्मियों और हमारी पूरी टीम की मेहनत का परिणाम है। हम आगे भी घरघोड़ा को और स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने के लिए निरंतर काम करते रहेंगे।”
-अमित त्रिपाठी नगर पंचायत उपाध्यक्ष

CG NEWS : पाँच वर्षों की लगातार मेहनत, वार्ड-वार्ड जागरूकता और सफाई में नई तकनीकों के इस्तेमाल से घरघोड़ा नगर ने स्वच्छता के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छुईं। जिले में एकमात्र नगर बनकर जिसने लगातार तीसरी बार 3 स्टार सिटी अवॉर्ड हासिल किया, घरघोड़ा अब राज्य के 18 श्रेष्ठ शहरों में शामिल हो गया है।

CG NEWS : दीपिका भगत, सीएमओ घरघोड़ा – जनता और कर्मियों की जीत घरघोड़ा की यह उपलब्धि केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि जनता और सफाई कर्मियों की साझी जीत है। ये परिणाम इसलिए संभव हुए क्योंकि हर नागरिक ने गीला और सूखा कचरा अलग किया, कचरा सड़क पर फेंकने से परहेज़ किया, और सफाई कर्मियों का सम्मान किया। सफाई दीदियों ने रोज़ाना समय पर घर-घर कचरा संग्रह किया और पूरे नगर में सफाई बनाए रखी।सभी नागरिकों से अनुरोध है कि स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाकर घरघोड़ा नगर के सम्मान को बनाए रखें।

 

 

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Latest YouTube Shorts

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories