Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Reva News : सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में फॉल सीलिंग हादसा: न्यूरो सर्जरी...

Reva News : सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में फॉल सीलिंग हादसा: न्यूरो सर्जरी वार्ड में गिरा छत, तीन-चार मरीजों को मामूली चोटें

0
250
Reva News
Reva News

Reva News : रीवा : विंध्य के सबसे बड़े रीवा के शासकीय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के न्यूरो सर्जरी विभाग में फॉल सीलिंग की घटना सामने आई है। गनीमत अच्छी रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ क्योंकि उस वक्त वार्ड में मरीज और उनके परिजन सो रहे थे। हालांकि इस घटना में किसी को कोई गंभीर चोटें नहीं आई है, तीन से चार लोगों को मामूली चोटे आई है। लेकिन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कई बार हो चुकी फॉल सीलिंग की घटना ने इसकी गुणवत्ता पर सवालिया निशान खड़े कर दिए है।

Reva News : यह फॉल सीलिंग की घटना प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के गृह जिले रीवा में स्थित शासकीय सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के तृतीय तल के न्यूरो सर्जरी विभाग की है। मरीज और उनके परिजन वार्ड में सो रहे थे तभी सुबह 4 बजे अचानक से भरभरा कर सीलिंग नीचे गिर गई। अचानक हुई इस घटना के बाद वार्ड में हड़कंप मच गया, घटना की जानकारी लगते ही सिक्योरिटी गार्ड मौके पर पहुंचे और आनन फानन में मरीजों को दूसरे जगह शिफ्ट किया।

 

Reva News : गनीमत अच्छी रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और किसी को गंभीर चोटें नहीं आई, क्योंकि उस दौरान वार्ड में मरीजों के साथ उनके परिजन भी मौजूद थे। इस घटना में तीन से चार लोगों को मामूली चोटे आई है, अक्टूबर 2019 में डेढ़ सौ करोड़ की लागत से रीवा के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की बिल्डिंग तैयार हुई थी।

 

Reva News : लेकिन इस अस्पताल में कई बार हो चुकी फॉल्स सीलिंग की घटना ने इसकी गुणवत्ता पर सवालिया निशान खड़े कर दिए है। इसके पहले भी कार्डियोलॉजी विभाग के आपरेशन थिएटर में, ग्राउंड फ्लोर में स्टाफ लिफ्ट के सामने और एक्सरे कक्ष के बगल में बने प्रतीक्षालय के पास भी फाल्स सीलिंग की घटना हो चुकी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here