Tiranga Yatra : रायपुर | रायपुर आज शाम देशभक्ति के रंग में रंगने वाला है। भाजपा द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा शाम 4 बजे शहीद स्मारक भवन से शुरू होगी, जिसकी अगुवाई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। यात्रा तेलीबांधा मरीन ड्राइव तक पहुंचेगी, जहां इसका समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगा। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, विधायक, सांसद, पूर्व सैनिक, सामाजिक व स्वयंसेवी संगठन बड़ी संख्या में शामिल होंगे। 1500 मीटर लंबा विशाल तिरंगा इस यात्रा का मुख्य आकर्षण रहेगा, जो मरीन ड्राइव पर लहराते हुए देशभक्ति का माहौल बनाएगा।






