CG ACCIDENT: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, बालोद में ट्रक ने कार को मारी टक्कर; धमतरी में दो बाइकों की भिड़ंत

Sanjay Sahu
CG ACCIDENT:

CG ACCIDENT: बालोद/धमतरी। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बालोद और धमतरी जिले में हुए दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। बालोद में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार सवार युवती और चालक की जान चली गई। वहीं, धमतरी में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 17 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।

CG ACCIDENT: ट्रक की टक्कर से कार सवार युवती और चालक की मौत

पहला हादसा बालोद जिले के गुरूर थाना क्षेत्र में सुमित ढाबा के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, दो युवतियां कार में सवार होकर ड्राइवर के साथ रायपुर से जगदलपुर जा रही थीं। वे अपनी नानी से मिलने के लिए निकली थीं। इसी दौरान चारामा की ओर से धमतरी जा रहे लोहे से भरे ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में युवती मनसा राणा उर्फ राखी और कार चालक राहुल पारख की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, राखी की बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही गुरूर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 17 वर्षीय किशोर की मौत

दूसरा हादसा धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में हुआ। यहां दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 17 वर्षीय द्वारिका यादव की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

CG ACCIDENT: जानकारी के अनुसार, ग्राम हंचलपुर निवासी द्वारिका यादव अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर घूमने निकला था। वह बाइक पर पीछे बैठा था। इसी दौरान गांव के पास उनकी बाइक की दूसरी मोटरसाइकिल से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि द्वारिका की मौके पर ही मौत हो गई। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। दोनों हादसों के बाद संबंधित क्षेत्रों में शोक का माहौल है। पुलिस दुर्घटनाओं के कारणों की जांच कर रही है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *