न्याय सत्याग्रह : रीवा – मंगलवार को रीवा के पदमधर पार्क में कांग्रेस पार्टी ने ‘न्याय सत्याग्रह’ का आयोजन किया। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते नशे के कारोबार, खाद की कमी, और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार जैसे मुद्दों को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार सहित कई विधायक शामिल हुए।
Read More : ग्वालियर में एक्सपायर्ड दवा देने से बच्चा हुआ अति कुपोषित, पिता ने लगाया मिलीभगत का आरोप
कार्यक्रम के दौरान जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी ने वोट चोरी का मुद्दा बिल्कुल सही उठाया है। प्रदेश की भाजपा सरकार अली बाबा 40 चोर की सरकार है, और अगर एक भी मंत्री ईमानदार हो तो बताइए, सारे के सारे मंत्री भ्रष्ट हैं।”
जीतू पटवारी ने भाजपा पर राजनीतिक बदले की भावना से काम करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “रीवा में हमारे विधायक के खिलाफ झूठा मुकदमा दायर होता है। जहां कहीं भी इस तरह का मामला होगा, हम इसी तरह से आंदोलन, प्रदर्शन और धरना करेंगे।”
Read More : ग्वालियर में एक्सपायर्ड दवा देने से बच्चा हुआ अति कुपोषित, पिता ने लगाया मिलीभगत का आरोप
सरकार पर लगाए कई आरोप
कार्यक्रम के बाद, कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश सरकार के नाम एक ज्ञापन अपर कमिश्नर को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले 22 सालों से भाजपा की सरकार किसान, मजदूर, युवा और व्यापारी की समस्याओं को हल करने में पूरी तरह विफल रही है। कांग्रेस ने प्रदेश में ‘जंगल राज’ का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी जमीनों और विभागों में खुली लूट और भ्रष्टाचार हो रहा है।
Read More : ग्वालियर में एक्सपायर्ड दवा देने से बच्चा हुआ अति कुपोषित, पिता ने लगाया मिलीभगत का आरोप
ज्ञापन में जिन प्रमुख मुद्दों को उठाया गया, उनमें शामिल हैं:
- कानून व्यवस्था: चोरी, डकैती, लूट, और हत्या जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग।
- किसान समस्याएं: खाद की कमी और आवारा पशुओं से चौपट हो रही फसलों का मुद्दा।
- महिलाओं पर अत्याचार: महिलाओं के साथ बढ़ रही अत्याचार और दुष्कर्म की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग।
- फर्जी मुकदमे: जनता की आवाज उठाने वालों पर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग।
- बिजली की समस्या: बिजली विभाग की मनमानी से जनता की परेशानी।
जीतू पटवारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष – “यह सरकार अली बाबा 40 चोर की सरकार है। एक भी मंत्री अगर ईमानदार हो तो मुझे बता दीजिए। सारे मंत्री भ्रष्ट हैं। हम हर उस जगह पर ‘न्याय सत्याग्रह’ करेंगे, जहां भी अन्याय होगा।”









