Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh टोल नाके पर भाजपा विधायक के भतीजे के हंगामे पर जीतू पटवारी...

टोल नाके पर भाजपा विधायक के भतीजे के हंगामे पर जीतू पटवारी का हमला

0
146

जबलपुर – मध्य प्रदेश के जबलपुर में, टोल नाके पर भाजपा विधायक मनोज चौधरी के भतीजे निखिल द्वारा कथित तौर पर किए गए हंगामे के मामले में, कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है।

Read More : CG News : ग्राम पंचायत कनकी में तिरंगा रैली और स्वच्छता अभियान, देशभक्ति के नारों से गुंजा माहौल

जीतू पटवारी ने आरोप लगाते हुए कहा, “भाजपा विधायकों के परिजनों के भी सिर चढ़कर सत्ता का नशा बोल रहा है।” उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का हर बीजेपी विधायक भ्रष्टाचार और मद में डूबा हुआ है। पटवारी ने सीधे तौर पर भाजपा विधायक मनोज चौधरी के भतीजे निखिल पर देवास-भोपाल हाईवे स्थित भौरासा टोल प्लाजा पर हंगामा करने का आरोप लगाया है।

इसके साथ ही, जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार में मंत्री के उस बयान पर भी सवाल उठाए, जिसमें उन्होंने कहा था कि “सड़क है तो गड्ढे रहेंगे”। पटवारी ने इसे भ्रष्टाचार का संदेश बताते हुए कहा, “यह मैसेज है कि करप्शन हम करेंगे।” उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी का हर मंत्री लूट और चोरी में लगा हुआ है।

कांग्रेस नेता ने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा, “हमारे कार्यकर्ताओं पर जो FIR हो रही हैं, उसके लिए धन्यवाद और करिए, कांग्रेस अपनी भूमिका निभाएगा।”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here