Tuesday, March 31, 2026
32.7 C
Raipur

KBC 17 : सिल्वर जुबली के साथ अमिताभ बच्चन की वापसी, आज रात से शुरू होगा नया सीजन…जानें कब और कहां देखें

KBC 17 : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज एक बार फिर अपने लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नए सीजन के साथ दर्शकों से रूबरू होंगे। 25 साल पहले शुरू हुआ ये शो अब अपने 17वें सीजन में कदम रख रहा है और इस बार यह सिल्वर जुबली का जश्न भी मना रहा है।

KBC 17 : कब और कहां देखें
KBC 17 का प्रीमियर आज, 11 अगस्त, रात 9 बजे सोनी टीवी पर होगा। टीवी के अलावा शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म Sony LIV और OTT Play Premium पर भी देखा जा सकेगा। ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन जरूरी होगा, जिससे दर्शक कहीं भी और कभी भी शो का आनंद ले सकेंगे।

इस बार क्या है खास

  • शो की टैगलाइन है – “जहां अकल है, वहां अकड़ है”

  • पहले एपिसोड में खास घोषणाएं और सरप्राइज कंटेंटेस्ट्स का इंतजार करेंगे।

  • सिल्वर जुबली के मौके पर मेकर्स ने वादा किया है कि यह सीजन अब तक का सबसे यादगार होगा।

प्राइज मनी और फॉर्मेट
फॉर्मेट पहले जैसा ही रहेगा, जहां कंटेस्टेंट्स 7 करोड़ रुपये तक की इनामी राशि जीत सकते हैं। 50:50, ऑडियंस पोल और वीडियो ए फ्रेंड जैसी लाइफलाइन इस सीजन में भी मौजूद रहेंगी, जो मुश्किल सवालों में मदद करेंगी।

अमिताभ बच्चन का उत्साह और घबराहट
कई सीजन होस्ट करने के बावजूद, बिग बी हर नए सीजन के पहले दिन खुद को नर्वस महसूस करते हैं। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा कि “पहले दिन हमेशा की तरह घबराहट रहती है… घुटने कांपते हैं और मन में डर होता है।”

होस्ट की फीस पर चर्चा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमिताभ बच्चन इस सीजन में प्रति एपिसोड लगभग 5 करोड़ रुपये की फीस ले सकते हैं, हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

आज रात से KBC 17 का रोमांचक सफर शुरू हो रहा है, जहां ज्ञान, तेज़ सोच और किस्मत मिलकर लोगों की जिंदगी बदलने का मौका देंगे।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories