Indore Crime News : थूकने के विवाद में खूनखराबा, ढाबा संचालक की चाकू मारकर हत्या, भाई और दोस्त घायल…

Parivesh
Indore Crime News

Indore Crime News : इंदौर | इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में पान थूकने की बात को लेकर हुए विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया। देर रात ढाबा बंद कर बड़े भाई शुभम और दोस्त बंटी के साथ घर लौट रहे 30 वर्षीय लेखराज मेघदूत के पास बाइक सवार तीन बदमाशों से भिड़ गए। आरोप है कि बदमाशों ने पैर के पास थूक दिया, जिसका विरोध करने पर बहस हुई और देखते ही देखते हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया।

Indore Crime News : हमले में लेखराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई शुभम और दोस्त बंटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक और उसका भाई मेघदूत चौराहे के पास ढाबा चलाते थे।

पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि दो फरार बदमाशों की तलाश जारी है। विजयनगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *