Sunday, August 16, 2026
Home National Independence : 14 अगस्त की आधी रात को फहरता है तिरंगा, जानिए...

Independence : 14 अगस्त की आधी रात को फहरता है तिरंगा, जानिए बिहार के इस शहर की आज़ादी की खास कहानी

0
116

Independence : बिहार। जब पूरा देश 15 अगस्त की सुबह तिरंगा फहराकर आज़ादी का जश्न मनाता है, बिहार का पूर्णिया जिला एक खास परंपरा को आज भी जीवित रखता है। यहाँ 14 अगस्त की आधी रात, यानि 12 बजे के 1 मिनट बाद तिरंगा फहराने का अनोखा रिवाज है, जो आज़ादी के पहले क्षणों से जुड़ा हुआ है।

CG News : गर्भवती महिला को नहीं मिला समय पर इलाज: दर्द से तड़पते हुए फर्श पर ही बच्चे को जन्म

इतिहास से जुड़ी परंपरा:
14 अगस्त 1947 की आधी रात को, स्वतंत्रता सेनानी रामेश्वर प्रसाद सिंह ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ लंबी लड़ाई के बाद, अपने साथियों रामरतन साह और शमशुल हक के साथ मिलकर पूर्णिया के झंडा चौक पर तिरंगा फहराया था। उस वक्त रेडियो से देश की आज़ादी की घोषणा सुनाई दी थी। इस ऐतिहासिक पल को मिठाइयाँ बाँटकर पूरे जोश से मनाया गया।

IPL के चमकते सितारे की जिंदगी में उठा उठा बवाल, जानिए क्या है असली मामला

आज भी कायम है यह परंपरा:
रामेश्वर सिंह के परिवार और स्थानीय लोग आज भी इस परंपरा को जारी रखते हैं। हर साल 14 अगस्त की रात झंडा चौक पर एकत्र होकर तिरंगा फहराने और आज़ादी का जश्न मनाने का सिलसिला चलता है।

Dabra News : रक्षाबंधन के बाद कचरे का उपहार!, स्कूल के बाहर गंदगी का साम्राज्य, बच्चों की सेहत खतरे में

राष्ट्रीय स्तर पर भी खास स्थान:
स्थानीय मान्यता के अनुसार, वाघा बॉर्डर के बाद पूर्णिया देश का दूसरा ऐसा स्थान है जहाँ सबसे पहले तिरंगा फहराया जाता है, जब बाकी देश सो रहा होता है। इस वजह से पूर्णिया की यह परंपरा देश के इतिहास में गर्व और स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी की याद दिलाने वाला प्रतीक बनी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here