Raipur News : रायपुर के तेलीबांधा तालाब में बड़ा हादसा, दो बच्चों के डूबने से हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस

Sanjay Sahu
CG CRIME

Raipur News : रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। रायपुर के तेलीबांधा तालाब में दो बच्चों के डूबने की खबर के बाद हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि आज रविवार को छुट्टी होने के कारण बच्चे तालाब में नहाने के लिए उतरे थे। तभी ये हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची है। गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश की जा रही है।

Raipur News : जानकारी के मुताबिक ये हादसा आज थाना तेलीबांधा क्षेत्र में सामने आया। बताया जा रहा है कि आज दोपहर कुछ बच्चे तेलीबांधा तालाब में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान दो बच्चे गहराई में चले गये और डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख लोगों ने मदद के लिए शोर मचाया। आनन फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। पुलिस की टीम मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही गोताखोरों की मदद से बच्चों की तालाब में खोजबीन की जा रही है। बच्चे कहा के रहने वाले थे, किनके साथ तालाब में नहाने पहुंचे थे। पुलिस इन सारे बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *