Fraudulent Voter Controversy : पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओ.पी. रावत ने राहुल गांधी को दिया समर्थन, चुनाव आयोग से सख्त जांच की मांग

VIKASH KHALKHO

Fraudulent Voter Controversy : बेंगलुरु। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा बेंगलुरु के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में फर्जी मतदाताओं को लेकर लगाए गए गंभीर आरोपों को पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओ.पी. रावत ने समर्थन दिया है। रावत ने कहा कि चुनाव आयोग को इस मामले की पूरी गंभीरता से जांच करनी चाहिए और जनता के सामने सच्चाई लानी होगी।

Read More : election commission decision : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला : 334 राजनीतिक दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पिछले लोकसभा चुनाव में महादेवपुरा क्षेत्र में एक लाख से अधिक फर्जी मतदाता सूचीबद्ध थे। इनमें से कई मतदाता दो या दो से अधिक मतदान केंद्रों पर पंजीकृत थे और एक से ज्यादा बार वोटिंग भी हुई। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि एक कमरे के मकान में 80 से अधिक लोगों का पंजीकरण किया गया, जबकि कई मतदाता अन्य राज्यों में भी पंजीकृत पाए गए।

कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर 8 अगस्त को बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची डाउनलोड करने में भी दिक्कत होने की बात कही और चुनाव आयोग पर मतदाता सूची में छेड़छाड़ का आरोप लगाया।

वहीं चुनाव आयोग ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। आयोग ने राहुल गांधी को चुनौती दी है कि वे हर फर्जी मतदाता के लिए शपथ लेकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराएं, अन्यथा देश से माफी मांगनी होगी। कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भी कांग्रेस से अपने दावों के समर्थन में जरूरी दस्तावेज़ मांगे हैं।

Read More : election commission decision : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला : 334 राजनीतिक दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द

पूर्व चुनाव आयुक्त ओ.पी. रावत ने कहा कि जब वे पद पर थे, तो किसी भी वरिष्ठ नेता के आरोपों पर स्वतः जांच की जाती थी ताकि व्यवस्था पर जनता का भरोसा बना रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *