Saturday, August 15, 2026
Home National Delhi दिल्ली में बारिश से बड़ा हादसा : समाधि स्थल की 100 फीट...

दिल्ली में बारिश से बड़ा हादसा : समाधि स्थल की 100 फीट लंबी दीवार गिरी, 7 की मौत

0
153

दिल्ली। दिल्ली के जैतपुर इलाके में भारी बारिश के चलते एक दर्दनाक हादसा हो गया। हरि नगर स्थित समाधि स्थल की लगभग 100 फीट लंबी दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में कई झुग्गियां आ गईं। मलबे में दबकर 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल है और उसका इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। मृतकों में 3 पुरुष, 2 महिलाएं और 2 बच्चियां शामिल हैं।

Read More : Sindoor Park : छत्तीसगढ़ में बनेगा देश का पहला ‘सिंदूर पार्क’, शहीदों को समर्पित 501 पेड़ों का होगा पौधरोपण

फायर ब्रिगेड टीम के इंचार्ज, सफदरजंग स्टेशन के ऑफिसर मनोज महलावत ने बताया कि हादसे के बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। मलबे में दबे लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के DM डॉ. सरवन बगड़िया और DDMA की टीम मौके पर पहुंच गई।

दिल्ली में पिछले 16 घंटे से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है। इसी दौरान जैतपुर के समाधि स्थल की दीवार गिरने से 8 लोग इसकी चपेट में आ गए। 5 घायलों को सफदरजंग अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान 3 की मौत हो गई। वहीं 3 घायलों को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां सभी ने दम तोड़ दिया।

Read More : Sindoor Park : छत्तीसगढ़ में बनेगा देश का पहला ‘सिंदूर पार्क’, शहीदों को समर्पित 501 पेड़ों का होगा पौधरोपण

मृतकों की पहचान 30 वर्षीय शबीबुल, 30 वर्षीय रबीबुल, 45 वर्षीय मुत्तु अली, 25 वर्षीय रुबीना, 25 वर्षीय डॉली, 6 वर्षीय रुखसाना और 7 वर्षीय हसीना के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति हाशिबुल का इलाज जारी है।

स्थानीय निवासी आनंद जायसवाल ने बताया कि हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और मलबा हटाने में जुट गए। उनका कहना है कि यह हादसा बेहद दर्दनाक था और ज्यादातर लोग मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Share The News
Previous articleSindoor Park : छत्तीसगढ़ में बनेगा देश का पहला ‘सिंदूर पार्क’, शहीदों को समर्पित 501 पेड़ों का होगा पौधरोपण
Next articleMunicipal Corporation Claim : बुरहानपुर में फिर जलभराव, निगम के दावों की पोल खुली
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here