Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG Suicide Case : आरक्षक ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर...

CG Suicide Case : आरक्षक ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस कारणों की जांच में जुटी

0
97
CG CRIME
CG CRIME

CG Suicide Case : मोहला-मानपुर छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में जिला पुलिस बल के आरक्षक नरेश सलामे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नरेश सलामे अंबागढ़ पुलिस थाने में पदस्थ थे और अपने सरकारी क्वार्टर में पत्नी व तीन बच्चों के साथ रहते थे।

CG Suicide Case : अंबागढ़ चौकी एसडीओपी राजेश्वर दीवान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बीती रात थाना परिसर के बाहर स्थित क्वार्टर में उन्होंने यह कदम उठाया। शनिवार सुबह शव मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई।

CG Suicide Case : पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, और आत्महत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here