Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Raipur News : तीन पुलिसकर्मी का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल, एसएसपी...

Raipur News : तीन पुलिसकर्मी का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल, एसएसपी ने तत्काल किया निलंबित

0
129
CG CRIME
CG CRIME

Raipur News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में तीनों चालानी कार्रवाई के दौरान रुपये लेते दिखाई दे रहे थे।

Raipur News: घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है, जहां पदस्थ एएसआई परमेश्वर चौधरी, आरक्षक शिवकांत मिश्रा और आरक्षक विनय सिंह का वीडियो वायरल हुआ था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने इसे लापरवाही, अनुशासनहीनता और संदिग्ध आचरण मानते हुए तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र रायपुर संबद्ध कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

 

 

 

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here