Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh उज्जैन में रक्षाबंधन पर सीएम मोहन यादव ने बहनों से राखी बंधवाई,...

उज्जैन में रक्षाबंधन पर सीएम मोहन यादव ने बहनों से राखी बंधवाई, योजनाओं का शुभारंभ कर विपक्ष को घेरा — दिखा जमीनी ताकत का प्रदर्शन

0
108

रक्षाबंधन : राजेश व्यास/उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में अपनी विधानसभा क्षेत्र की बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने करोड़ों रुपये की योजनाओं का लोकार्पण किया और विपक्ष पर तीखे राजनीतिक हमले किए।

Read More : CG News : उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षकों का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश, देखे आदेश कॉपी…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपने गृह नगर उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लिया। सबसे पहले वे नर्मदा वाटिका पहुंचे, जहां बहनों ने उन्हें राखी बांधी और उन्होंने पुष्पवर्षा कर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इसके बाद वे शिवांजलि गार्डन और फिर कालिदास अकादमी पहुंचे, जहां भी रक्षाबंधन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 4.5 करोड़ बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा की। उन्होंने बताया कि रायसेन से उज्जैन तक उनके दौरे के क्रम में परसों प्रदेश में रेल कोच फैक्ट्री का भूमि पूजन होने वाला है, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे। यहां मेट्रो कोच और वंदे भारत मेट्रो के कोच भी तैयार किए जाएंगे।

Read More : छत्तीसगढ़ में DGGI का बड़ा एक्शन : इंडियम स्टील एंड अलॉयज प्रा.लि. पर पड़ा छापा, 6 करोड़ से ज्यादा टैक्स चोरी का खुलासा

मुख्यमंत्री ने “हर घर तिरंगा” अभियान का ज़िक्र करते हुए कहा कि यह अभियान हमारी सेनाओं के पराक्रम और साहस को समर्पित है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार यह अभियान पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश ने यह दिखा दिया है कि भारत अब दुश्मनों को उनके घर में घुसकर जवाब देने की क्षमता रखता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here