M.P News : मैंनहा नहर में दर्दनाक दुर्घटना! बाइक समेत नहर में गिरा परिवार, पिता-पुत्री की मौत, 6 साल की मासूम सुरक्षित

Rahul Goshwami
गोविंदगढ़ में नहर हादसा

गोविंदगढ़ : मैंनहा नहर में गुरुवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद एक परिवार बाइक समेत नहर में जा गिरा। इस हादसे में पिता और उसकी बड़ी बेटी की मौत हो गई, जबकि 6 साल की छोटी बच्ची चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गई।

50 मीटर दूर मिला पिता का शव

हादसे के बाद से लापता पिता गणेश प्रसाद चतुर्वेदी की तलाश SDRF की टीम लगातार कर रही थी। शुक्रवार सुबह रेस्क्यू टीम को सफलता मिली और गणेश प्रसाद का शव घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर नहर से बरामद कर लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम

हादसे के तुरंत बाद बड़ी बेटी शिवानी को गंभीर हालत में रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस दुखद घटना से परिवार और गांव में शोक की लहर फैल गई है।

छोटी बच्ची सुरक्षित

पिता के साथ मौजूद 6 वर्षीय छोटी बच्ची इस हादसे में सुरक्षित बच गई है। उसे मामूली चोटें आई हैं और फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

Read More : M.P Crime : मऊगंज में अवैध धान का बड़ा खुलासा, रिश्वत के शक में घिरा ट्रक जब्त, महीने पुराने बिल पर बिहार से MP तक की एंट्री

तेज बहाव बना बड़ी चुनौती

नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण SDRF टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। घंटों की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही गोविंदगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बाइक टक्कर और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत पड़ताल कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *