Thursday, May 14, 2026
38.1 C
Raipur

Luxury bus service : फ्लाइट जैसा सफर अब बस में – मोदी सरकार की 135 सीटर लग्जरी बस सेवा नागपुर से होगी लॉन्च, किराया सस्ता

Luxury bus service : नई दिल्ली। देश के ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में मोदी सरकार है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ऐलान किया है कि जल्द ही 135 सीटर लग्जरी बसें देश के अलग-अलग शहरों में शुरू की जाएंगी। इन बसों में यात्रियों को फ्लाइट जैसी सुविधाएं मिलेंगी और यह पब्लिक ट्रांसपोर्ट में एक नई क्रांति की शुरुआत मानी जा रही है।

Read more : Inauguration of flyover : 23 अगस्त को जबलपुर को मिलेगी नई सौगात : गडकरी और सीएम मोहन यादव करेंगे मप्र के सबसे बड़े फ्लाईओवर का लोकार्पण

इस योजना का पायलट प्रोजेक्ट सबसे पहले महाराष्ट्र के नागपुर में शुरू किया जाएगा। इसके बाद दिल्ली, मुंबई, जयपुर, देहरादून, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में भी यह सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

फ्लैश चार्जिंग बसें, किराया होगा कम

गडकरी ने बताया कि ये बसें फ्लैश चार्जिंग तकनीक से लैस होंगी और इनकी लागत मेट्रो के मुकाबले बेहद कम होगी। उन्होंने कहा:

“मेट्रो की प्रति किलोमीटर लागत करीब 450 करोड़ रुपये होती है, जबकि इस बस की लागत केवल 2 करोड़ रुपये है।”

इन बसों का टिकट किराया डीजल बसों की तुलना में लगभग 30 प्रतिशत कम होगा।

इन बसों में यात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं बिल्कुल फ्लाइट जैसी होंगी:

  • एग्जीक्यूटिव चेयर सीटिंग
  • एयर कंडीशनिंग
  • ऑनबोर्ड फूड और ड्रिंक्स
  • लो वाइब्रेशन, हाई कम्फर्ट इंटीरियर

Read More : CG Police Recruitment : छत्तीसगढ़ पुलिस में आरक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 14 सितंबर को होगी लिखित परीक्षा

गडकरी ने यह भी जानकारी दी कि सरकार 360 रोपवे और केबल कार प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही है, जिससे खासकर पहाड़ी और ट्रैफिक प्रभावित इलाकों में आवाजाही आसान होगी। इसके साथ ही ग्रीन हाइड्रोजन को लेकर भी बड़े कदम उठाए जा रहे हैं, और टाटा जैसे बड़े समूहों ने हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाले ट्रक विकसित किए हैं।

हर दिन 100 किमी सड़क बनाने का लक्ष्य

उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण की गति को बढ़ाते हुए केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि हर दिन 100 किमी सड़क का निर्माण हो। इस साल अब तक 2.5 लाख करोड़ रुपये के कार्य पूरे किए जा चुके हैं, जबकि आगे 10 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पर काम किया जाना है।

गडकरी ने कहा कि:

  • “एक रुपये रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर पर खर्च करने से देश को तीन रुपये की आर्थिक वृद्धि मिलती है। बेहतर सड़कों से एक्सपोर्ट आसान होगा और इकोनॉमी की ग्रोथ को भी मजबूती मिलेगी।”
Share The News

Latest YouTube Videos

firecracker factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री में मौ*त का धमाका,श*वों के टुकड़े 20-25 फीट दूर गिरे

firecracker factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री में मौ*त का धमाका,श*वों के टुकड़े 20-25 फीट दूर गिरे

Petrol Crisis: Raipur में Petrol के लिए लंबी कतारें, कई पेट्रोल पंप सूखे, देखिए राजधानी का नजारा...

Petrol Crisis: Raipur में Petrol के लिए लंबी कतारें, कई पेट्रोल पंप सूखे, देखिए राजधानी का नजारा...

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Latest YouTube Shorts

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने किया श्रमदान, प्राचीन बावड़ी की सफाई अभियान में हुए शामिल

sarang-cleaning-campaign-bhopal: सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश...

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला: आलीराजपुर के 66 गांवों की बदलेगी तस्वीर…

alirajpur-64-road-project:आदिवासी बहुल आलीराजपुर जिले के आजाद नगर (भाबरा) क्षेत्र...

देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 3 मजदूरों की मौत; कई की हालत गंभीर

dewas-patakha-factory-big-blast: मध्यप्रदेश के देवास जिले के टोककला स्थित पटाखा...

Related Articles

Popular Categories