Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG Breaking : ED-CBI की बड़ी कार्रवाई : सहेली ज्वेलर्स और IPS...

CG Breaking : ED-CBI की बड़ी कार्रवाई : सहेली ज्वेलर्स और IPS अभिषेक पल्लव के ठिकानों पर छापेमारी….

0
154
CG Breaking
CG Breaking

CG Breaking : दुर्ग। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार को शहर के मशहूर सहेली ज्वेलर्स के ठिकानों पर संयुक्त छापेमारी की। कार्रवाई शराब घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत की गई है। अधिकारियों की टीम संचालक से पूछताछ के साथ दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है।

CG Breaking : सूत्रों के मुताबिक, महादेव बेटिंग एप मामले में आईपीएस अभिषेक पल्लव के आवास पर भी ईडी की टीम पहुंची है। बताया जा रहा है कि यहां संदिग्ध लेन-देन और अवैध धन के उपयोग से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि पूर्व सीएम के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद ईडी की यह पहली बड़ी रेड है। इससे पहले भी महादेव बेटिंग एप की कमाई से मनी लॉन्ड्रिंग और बिना जीएसटी करोड़ों की सोने की खरीदी को लेकर ईडी और आयकर विभाग ने कार्रवाई की थी। जांच एजेंसियों का मानना है कि इन दोनों मामलों के तार आपस में जुड़े हो सकते हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here