क्रेडा विवाद : रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के चेयरमैन भूपेंद्र सवन्नी को भ्रष्टाचार के आरोपों में क्लीनचिट मिल गई है। कुछ वेंडरों ने उन पर 3 प्रतिशत कमीशन मांगने और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों की शिकायत सीधे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की गई थी, जिन्होंने मामले की जांच के निर्देश दिए थे। जांच की जिम्मेदारी ऊर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव को सौंपी गई थी।






