Sunday, May 10, 2026
27.1 C
Raipur

तेजी से वजन घटाने में मददगार है ये 3 मसालों का पानी, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Health Care: वजन कम करना एक बड़ी चुनौती हो सकता है, लेकिन कुछ पारंपरिक घरेलू उपाय इस सफर को थोड़ा आसान बना सकते हैं। आयुर्वेद में कई ऐसे मसाले बताए गए हैं, जो ना केवल पाचन में सहायक होते हैं बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी सक्रिय करके शरीर में वसा घटाने की प्रक्रिया को तेज करते हैं।

आयुर्वेद विशेषज्ञ के अनुसार, रसोई में रोज़ाना इस्तेमाल होने वाले तीन मसाले — इलायची, सौंफ और अदरक — वजन कम करने के लिए बेहद प्रभावी माने जाते हैं। इनसे बना पानी शरीर की चयापचय क्रिया को तेज करता है और पाचन तंत्र को मज़बूत बनाता है।

1. इलायची का पानी
इलायची में मेलाटोनिन नामक तत्व पाया जाता है, जो फैट बर्निंग प्रक्रिया को बढ़ावा देता है। यह शरीर की मेटाबॉलिक दर को सुधारता है और फाइबर युक्त होने के कारण लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता।

कैसे बनाएं:
1 से 2 छोटी इलायची लेकर एक गिलास पानी में उबालें।
ठंडा होने के बाद खाना खाने के बाद सेवन करें।

2. सौंफ का पानी
सौंफ में भरपूर मात्रा में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स पाए जाते हैं। यह पाचन क्रिया को सुधारता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। साथ ही यह शरीर में इंसुलिन और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित रखने में भी सहायक है, जिससे पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है।

कैसे बनाएं:
1 चम्मच सौंफ को एक गिलास पानी में उबालें।
थोड़ा ठंडा होने पर छानकर सेवन करें।

3. अदरक का पानी
अदरक लंबे समय से आयुर्वेद में एक पाचन सुधारक औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता रहा है। यह पेट फूलने, गैस की समस्या और सूजन को कम करता है। इसके नियमित सेवन से फैट बर्निंग प्रक्रिया तेज होती है।

कैसे बनाएं:
एक छोटा टुकड़ा अदरक लें और पानी में उबालें।
इच्छानुसार इसमें थोड़ी सी काली मिर्च मिलाई जा सकती है।

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दिशा में यह तीनों मसाले बेहद सरल और सुलभ उपाय हैं। हालांकि इनसे तुरंत चमत्कारिक परिणाम की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए, लेकिन नियमित सेवन, संतुलित आहार और व्यायाम के साथ यह उपाय निश्चित रूप से वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज कर सकते हैं।

Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। किसी भी घरेलू उपाय को आज़माने से पहले अपने चिकित्सक या न्यूट्रिशन एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

Share The News

Latest YouTube Videos

Tender scam PWD: PWD विभाग में 50 लाख का टेंडर घोटाला!राज्पाल से लेकर सीएम तक शिकायत...

Tender scam PWD: PWD विभाग में 50 लाख का टेंडर घोटाला!राज्पाल से लेकर सीएम तक शिकायत...

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Latest YouTube Shorts

लड़का मन संग टाइमपास करे वाली लड़की मन ल होही जेल? जानव सच्चाई का हे...

लड़का मन संग टाइमपास करे वाली लड़की मन ल होही जेल? जानव सच्चाई का हे...

Raipur में अचानक बदला मौसम, RCB-Mumbai मैच पर खतरे के बादल, फैंस की बढ़ी धड़कनें..

Raipur में अचानक बदला मौसम, RCB-Mumbai मैच पर खतरे के बादल, फैंस की बढ़ी धड़कनें..

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories